फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

Tue, 18 Apr 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
रोती पत्नी व अन्य परिजन।
विज्ञापन
नयापुरवा गांव के समीप सड़क किनारे एक गड्ढे में अधेड़ का शव पड़ा मिला। पास ही स्कूटर पड़ा हुआ था। लोगों ने उसकी शिनाख्त संजय नगर रसूलाबाद के कंजिहरी संजयनगर निवासी अनिल यादव (43) के रूप में की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भाई जयवेंद्र ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह अनिल शिवराजपुर गया था। शाम को शिवली में होने की बात कही। इसके बाद उसका फोन नहीं उठा। 16 को अनिल के न आने पर शिवली तक खोजबीन भी की। तब कुछ लोगों ने बताया था कि अनिल को दो लोगों के साथ देखा गया है। सोमवार को उसका शव मिला।

शरीर पर काफी चोंटें थीं। पास ही उसका एक्टिवा स्कूटर पड़ा था। जयवेंद्र ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। अनिल की पत्नी पूनम, मां चंद्रकली व पिता सुघर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी तिलकधारी सरोज ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है। अभी प्रथम दृष्टया दुर्घटना की आशंका है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें