फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे का अवैध कट बना जानलेवा

Wed, 03 May 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
मुंगीसापुर के पास बना अवैध कट।
विज्ञापन
 कस्बा से होकर निकले हाईवे पर भड़पुरा मोड़ पर बना अवैध कट जानलेवा बनता जा रहा है। कई शिकायतों के बावजूद अवैध कट बंद न किए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


डेरापुर थाना क्षेत्र मुंगीसापुर कस्बा में हाइवे पर भड़पुरा मोड़ के सामने बना अवैध कट लोगों के लिए मुश्किल बन गया है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से अब लोग चिंतित हैं। स्थानीय प्रधान राजकुमार, संजय, अनिल, संतोष, रामकेश सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत की गई किंतु अवैध कट बंद नहीं किया गया।

यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें कई लोग जान गवां चुके हैं व कई अपंग हो गए हैं। हाईवे प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस बाबत ओरियंटल कंपनी के मेंटिनेंस इंचार्ज जेजे सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में अवैध कट को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें