फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह में सिर्फ पांच लोगों ने अदा की नमाज

विज्ञापन
id - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर। ईद-उल-अजहा पर शनिवार को कस्बे की ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए सिर्फ पांच लोगों को अनुमति प्रदान की गई। पेश इमाम मौलाना सरताज रजा कादरी के साथ पहुंचे लोगों ने सुबह नमाज अदा की। इस मौके पर कोरोना से निजात दिलाए जाने की दुआ की गई।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन के निर्देश के चलते अन्य लोगों ने अपने घरों पर बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद दोपहर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। पतारा, लालपुर, भदरस, जहांगीराबाद, पतारी, साढ़, नंदना, बरीपाल, पचखुरा, नौरंगा, निबियाखेड़ा और लहुरीमऊ समेत अन्य गांवों में बकरीद के मौके पर कुर्बानी दी गई। प्रशासन की सख्ती के चलते सार्वजनिक स्थल पर अथवा बड़े पशु की सामूहिक कुर्बानी नहीं होने पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें