फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर क्षेत्र में छह पुलिस कर्मियों समेत 15 संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा/भीतरगांव। शुक्रवार को कोतवाली घाटमपुर, सीएचसी पतारा और भीतरगांव में एंटीजन किट से हुई जांच में घाटमपुर कोतवाली के छह पुलिस कर्मियों समेत कुल 15 लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

सीएचसी घाटमपुर के अधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्रा ने बताया कि कोतवाली परिसर और सीएचसी में कैंप लगाकर 145 लोगों की जांच की गई। इनमें कोतवाली घाटमपुर मेे तैनात छह पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए। सीएचसी में हुई जांच में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि पुलिस कर्मियों को होम आइसोलेशन जबकि, अन्य दो को कानपुर भेजा गया है।
पतारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि कुल 40 जांचें की गईं। इनमें विभिन्न गांवों से आए पांच लोग संक्रमित पाए गए। सभी को आइसोलेशन के लिए कानपुर भेजा गया है। भीतरगांव सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विनोद कटियार ने बताया कि शुक्रवार को कुल 133 जांचेें की गईं। दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। एक युवक हाजीपुर (कदीम) गांव का जबकि, दूसरा संक्रमित गोपालपुर गांव का निवासी है। दोनों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें