फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दंपति को पीटकर जख्मी

Sun, 27 Dec 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 घाटमपुर क्षेत्र के स्योंढ़ारी गांव में चकरोड से लोडर निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने मिलकर लोडर मालिक और उसकी पत्नी के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने में लोडर चालक को भी चोटें आई हैं। दंपति को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। एसओ ने बताया कि डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

स्योंढ़ारी गांव निवासी बालसिंह उर्फ चुन्नू पासी (35) पुत्र छोटेलाला पासी ने बताया कि उसके पास निजी लोडर है। जिसमें पड़ोसी गांव चंवर निवासी पुतान विश्वकर्मा चालक है।
विज्ञापन


बताया कि शनिवार की देर शाम पुतान लोडर लेकर मिर्ची लादने खेतों में जा रहा था। चकरोड में गांव के प्रेम यादव पुत्र जगदीश ने गड्ढा खोद रखा है।

चालक ने गड्ढा बचाने के लिए एक ओर से लोडर निकालना चाहा, जिसपर वहां मौजूद प्रेम और उसके भाइयों दिनेश और सोनू ने विवाद कर दिया। जानकारी होने पर चुन्नू और उसकी पत्नी सुशीला देवी वहां पहुंचे।

उन्होंने प्रेम और उसके भाइयों का विरोध किया। आरोप है कि  शराब के नशे में धुत प्रेम और उसके भाइयों के साथ ही उनके मित्र विमल ने मिलकर पति-पत्नी पर हमला बोल दिया।

चोट लगने से बालसिंह उर्फ चुन्नू नीचे गिर गया। पत्नी बचाने दौड़ी तो हमलावरों ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे वह भी बेहोश हो गई। चालक के विरोध करने पर उसकी भी पिटाई की और हमलावर वहां से चले गए।

घायल दंपति और लोडर चालक देरशाम थाने पहुंचे। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने बालसिंह और उसकी पत्नी सुशीला को कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें