फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख नारियल से जलेगी होली

Sat, 24 Feb 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बालाजी दरबार जुनेदपुर में होली की तैयारी करते भक्त।
विज्ञापन
कानपुर देहात। जुनेदपुर ग्राम में स्थित बालाजी मंदिर में पर्यावरण को स्वच्छ व देवताओं को प्रसन्न करने के लिए वर्षों से यहां नारियल की होली जलाई जाती है। भोगनीपुर के जुनेदपुर गांव में स्थित बालाजी दरबार में पिछले 12 वर्षों से नारियल की होली जलाई जा रही है। मान्यता है कि दरबार में नारियल होली जलाने से जहां देवता प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


वहीं, भूत-प्रेत बाधा के साथ ही रोगों से भी मुक्ति मिलती है। मंदिर के महंत कमलकांत ने बताया कि पिछले वर्ष 1.25 लाख नारियल की होली जलाई गई थी, जबकि इस बार डेढ़ लाख नारियल की होली जलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि दरबार के प्रति भक्तों की श्रद्धा ऐसी है कि दूरदराज क्षेत्र ही नहीं बल्कि गैर जनपद के लोग भी यहां आते हैं।
विज्ञापन


पर्व को लेकर दरबार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक ओर जहां बैरीकेडिंग लगाई जा रही है, वहीं दरबार को सजाने के लिए भी युवाओं की टोली लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें