कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पूरे विश्व में इलेक्ट्रोपैथी की औषधियां धूम मचा रही हैं। इन औषधियों के सेवन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है बल्कि यह रोग को जड़ से खत्म करती है।
यह बात वीएसआर मेमोरियल मेडिकल इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रोपैथी एंड हास्पिटल के 14वें वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोपैथी हर्बल चिकित्सा पद्धति है। इसकी दवाएं रोग को जड़ से समाप्त करने में सक्षम हैं।
वार्षिकोत्सव में पहुंचे रसूलाबाद एसडीएम राजीव पांडेय व सीओ महेंद्र पाल सिंह ने संस्थान के छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं नगर अध्यक्ष पति गौरव गुप्ता ने बताया कि संस्थान को जाने वाली अधूरी सड़क का निर्माण जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
संस्थान के निदेशक डा. संतोष सिंह चौहान ने कहा कि इलेक्ट्रोपैथी को भारत सरकार ने अपने अधीन किया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के सलाहकार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामविलास त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में कई जिलों के सैकड़ों चिकित्सकों ने भाग लिया। इस मौके पर प्राचार्य डा. एपी बाथम, उप प्राचार्य डा. धर्मेंद्र गुप्ता, डा. प्रमोद सिंह, डा. ऋषिकांत मिश्रा, डा. गजेंद्र कुशवाहा, डा. लोकेश सिंह, डा. अखिलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।