फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमंदिरों में लगे हर-हर महादेव के जयकारे

Tue, 26 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिवली के प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्तगण।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर शिवमंदिरों व शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करने के लिए भक्तों की सुबह से लाइनें लगी रहीं। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, अकौड़ा के फूल, चावल, दूध चढ़ा भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए उनसे मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार पर अकबरपुर के शुक्ल तालाब, कालिका देवी मंदिर, त्रियंबकेश्वर, मंगलेश्वर, पुरानी तहसील के शिव मंदिर, झाड़ी बाबा, बनीपारा महाराज, कपालेश्वर, किशरवल के पातालेश्वर, भुगनियापुर शिवमंदिर, शिवली स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर सहित अन्य शिव मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। भक्तगणों के बोल बम के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे।

शिवली प्रतिनिधि के अनुसार सावन के सोमवार पर चारों तरफ शिव मंदिरों में जयकारों की गूंज रही। घरों मे लोगों ने उपवास भी रखा। कई जगह रुद्राभिषेक हुआ। सरवनखेड़ा प्रतिनिधि के अनुसार सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ओम नम: शिवाय के जाप दिन भर चला। जसवापुर गांव स्थित महादेव मंदिर, गजनेर के कालेश्वर मंदिर, सैंथा गांव स्थित भड़ेश्वर मंदिर, सरवनखेड़ा स्थित शिव मंदिर, जिठरौली स्थित शिव मंदिर में पूरे दिन मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार धर्मगढ़ बाबा मंदिर में तड़के से लेकर देर रात तक शिवभक्तों का आना-जाना लगा रहा। ऋषि आश्रम में वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया गया। कहिंजरी के महाकालेश्वर मंदिर में आरती उतारी गई। भक्ति गीत सुनाकर भोले बाबा को खुश करने के लिए पूजा-पाठ चलता रहा। तृप्ति दीक्षित ने रुद्राभिषेक किया। महंत नरेश चंद्र ने बताया कि यहां शिव की प्रतिमा दिन में दो बार रंग बदलती है। जो सच्चे मन से माथा टेकता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें