फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Sat, 22 Oct 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते मास्टर ट्रेनर नवीन दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक में ग्राम पंचायत योजना विकास के लिए ग्राम प्रधान व नियोजन विकास  समिति के पांच-पांच ग्राम पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस दौरान टीकाकरण व साफ-सफाई को लेकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन



ग्राम  पंचायत विकास के लिए कार्य योजना बनाने, संचालन करने सहित अन्य को लेकर  ब्लॉक परिसर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसमें ग्राम प्रधान व उनकी ग्राम पंचायत के पांच सदस्यों को संचालन में सहयोग  करने की जानकारी दी गई।


शिविर में गांव की साफ-सफाई रखने, टीकाकरण के लिए  प्रेरित करने, बीमारियों से बचाव, शौचालयों का निर्माण, नालियों की टूट-फूट  की मरम्मत कराने को लेकर मास्टर ट्रेनर नवीन दीक्षित ने जानकारी दी।
विज्ञापन



इस  मौके पर बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी डा. रवींद्र कुमार  द्विवेदी, एडीओ पंचायत धर्म नारायण, अग्निशमन अधिकारी शिवदरस सिंह, ग्राम  प्रधान लोकेश शुक्ल, सर्वेश कुमार, रमेश बाबू, जगन्नाथ, गरिमा देवी, गीता देवी, रामजानकी, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें