कंट्रोल रूम के बोर्ड को दुरस्त करने का निर्देश देते एडीएम वित्त अमरपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
अपर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर बीएलओ व सुपरवाइजरों की समस्याओं का निस्तारण सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया।
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अमरपाल सिंह ने गेट पर लगे बोर्ड की सफाई करने व उन्हें समुचित तरीके से टांगने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में फीडिंग कार्य में लगे आपरेटरों से फीडिंग की स्थिति देखी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा वार मतदाता बढ़ाए जाने का कार्य किया जा रहा है। बीएलओ व सुपरवाइजरों की समस्या निस्तारण समेत अन्य कार्यों के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है।
त्रुटि रहित व संशोधित मतदाता सूची बनाने के लिए बूथ लेबल एजेंट, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम, वीडीओ, किसान सेवक, स्वयं सेवकों का सहयोग लिया जा रहा है। बताया कि पात्र व युवा मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।