फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत में मिली समस्याओं से निपट रही है सरकार-केशव

Tue, 28 Nov 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि पिछली सरकार की कारगुजारियों और दी गई समस्याओं को वर्तमान सरकार झेलने को मजबूर है। उन्होंने इन समस्याओं के विरासत में मिले होने की बात कहते हुए करीब एक लाख 21 हजार करोड़ सड़कों के गड्ढायुक्त होने और वर्तमान सरकार के इन्हें गड्ढामुक्त कराने की बात कही। कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों व ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। माफिया प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं और अपराधी जमानत होने पर भी जेल से निकलना नहीं चाहते हैं। वे अकबर पुर में निकाय चुनावों के मद्देनजर स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दोरान उन्होंने निकाय चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने और विकास को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट के रूप में दिए कर्ज को वह ब्याज समेत चुकता करेंगे। नगर पंचायत की ओर से भेजे गए विकास कार्यों को तुरंत स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने पिछली प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि विरासत में मिली समस्याओं से अब वर्तमान सरकार निपट रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्टाइक कराकर 56 इंच के सीने की बात सच साबित कर दी है। इसके पहले सेना को गोली चलाने से पूर्व आदेश लेना होता था। प्रधानमंत्री ने कहा, पहली गोली मत चलाना। मगर सामने से गोली आए तो गोली की गिनती भी मत करना। उन्होंने गरीबी में जीवन यापन किया है। उनकी मां लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाती थी। धुएं का दर्द वह जानते हैं। इसलिए उन्होंने महिलाओं के लिए उज्जवला योजना शुरू की। इससे महिलाओं को धुएं की समस्या से निजात मिल रही है। कार्यक्रम को सांसद देवेंद्र सिंह भोले, चुनाव प्रभारी देवेश कोरी, जिला प्रभारी अरुण पाल, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, जिलाध्यक्ष राहुल अग्रिहोत्री, महामंत्री रामप्रकाश प्रजापति ने संबोधित किया। इस मौके पर एमएलसी अरुण पाठक, मलखान सिंह, इंदर सिंह पाल, रामनरेश भदौरिया, विद्यासागर त्रिपाठी, सुरेंद्र शर्मा, विकास मिश्रा, परवेश कटियार, जितेंद्र सिंह गुड्डन, राजकिशोरी पांडेय, अनीता सचान आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को फूल माला पहनाकर व गदा प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें