फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती की चपेट में आकर महिला की मौत

Tue, 28 Feb 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया घासीराम गांव निवासी महिला झींझक रेलवे फाटक के पास गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। बता दें कि महिला शादी समारोह से वापस लौट रही थी।
विज्ञापन


झींझक के गढ़िया गांव निवासी प्रीती लता (30) पत्नी सुल्तान किसी काम से सोमवार को झींझक बाजार आई थी। दोपहर में वह झींझक के अक्षयवट आश्रम के पास रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी खंभा नंबर 1081, 11 व 9 के बीच लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। गोमती एक्सप्रेस के चालक की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक झींझक राधेराम मीणा ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों से शिनाख्त के प्रयास किए। तब तक वहां पहुंचे महिला के पति सुल्तान ने उसकी शिनाख्त की। प्रीती लता की मौत पर उसकी पुत्री प्रीती, दीप्ती, पुत्र हर्ष व छोटे का रो-रोकर बुरा हाल रहा। दरोगा दिलीप वर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें