झींझक में गणतंत्र दिवस पर जारी हुए एलर्ट के बाद जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से झींझक रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई।
पुलिस कर्मियों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को मतदान के लिए जागरूक किया।
बुधवार को एसपी जीआरपी केवी सिंह के निर्देशन पर झींझक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।
चौकी प्रभारी जीआरपी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन चेकिंग चलती रही। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जीआरपी व आरपीएफ ने स्टेशन पर सभी आने-जाने वाले यात्रियों को मतदान के लिए जागरूक किया। सिपाही रमेश सरोज, अजय शर्मा, बाबूराम, आरपीएफ के विनीत मलिक मौजूद रहे।