फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ

Mon, 24 Sep 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विसर्जन से पूर्व गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार को कस्बे के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर से गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। विसर्जन जुलूस विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद दोपहर बाद रिंद नदी के किनारे पहुंचा। नदी तट पर बने कृत्रिम तालाब में प्रतिमा विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

जुलूस में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण पैदल चल रहे थे। बैजनाथ धाम मंदिर से चलकर यात्रा पुलिस चौकी रोड और तिलसड़ा रोड होते हुए कानपुर-सागर मार्ग पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों ने जुलूस में शामिल भक्तों को जलपान कराने के साथ प्रसाद वितरण किया। वहीं, भक्तगण ढोल और बैंड बाजों की धुन पर जमकर थिरके और गुलाल उड़ाया। जुलूस में पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। कोतवाल दिलाप कुमार बिंद के साथ पतारा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह और नंदना चौकी इंचार्ज विनय विक्रम सिंह व्यवस्था पर नजर रखते हुए साथ चल रहे थे। शंकर जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
भीतरगांव प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को अकबरपुर-बरुई सहित कई गांवों में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाले गए। प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना करने के बाद उनको रिंद नदी के किनारे ले जाकर विसर्जित किया गया। जुलूस में युवाओं ने धमाल मचाते हुए अबीर-गुलाल उड़ाया। जगह-जगह रास्ते में जुलूस का स्वागत हुआ। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें