बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के देवहा गांव में शनिवार को सिपाहियों के हथियार छीनने और बंधक बनाए जाने के मामले में पुलिस ने देर रात चार लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस के सिपाहियों से मारपीट करने वाले देवहा गांव के राधेश्याम उसके परिजन और अन्य लोगों को पकड़ने में कोतवाली पुलिस ने सफलता पाई है। कमलेश पुत्र रामअवतार, अर्जुन पुत्र राधेश्याम सहित सोनी पत्नी रंजीत और कृष्णा पत्नी मोहित को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
उक्त सभी के साथ ही पांच अन्य वारंटियों को भी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज करते हुए माती न्यायालय में पेश किया है। रविवार की छुट्टी होने से पुलिस ने देवहा के चार लोगों सहित कुल नौ लोगों को ककवन थाना में रोक रखा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवहा के आरोपियों पर शनिवार को मुकदमा कायम कर दिया गया था।