फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता मिली

Sun, 21 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुंवरलाल की बेटी को इंदिरा आवास के लिए चेक देेते सीडीओ व जिला पंचायत सदस्य रोहित यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिचौली गांव में कच्चे घर के ढहने से चार लोगों की मौत के बाद शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्ता ने गांव पहुंचकर हालचाल लिया। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि बैंक खाते में भेजी गई।
विज्ञापन


गृहस्वामी कुंवर लाल को इंदिरा आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए 70 हजार रुपये का चेक दिया गया।

सीडीओ का काफिला शनिवार दोपहर बाद गांव पहुंचा। इसमें एडीएम वित्त अमरपाल सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह, पीडी विवेक त्रिपाठी, डीडीओ राजितराम मिश्रा, डीसी मनरेगा सुशील सिंह, बीडीओ झींझक ज्ञानेंद्र मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण सुशील कुमार मिश्रा भी शामिल थे।

कुंवर लाल के अस्पताल में होने से घर पर मौजूद उसकी बेटी शकुंतला को 70 हजार रुपये का चेक इंदिरा आवास बनाने के लिए दिया। बेटी प्रिया की मौत पर उसकी मां पूनम देवी के खाते में चार लाख, पत्नी खुशबू व बेटा आर्यन की मौत पर राहुल उर्फ सोनू के खाते में आठ लाख और बेटा हर्षित की मौत पर उसके पिता कुंवर लाल के खाते में चार लाख की आर्थिक सहायता इनके बैंक खाते में भेजी गई है।
विज्ञापन


कुंवर लाल का आननफानन में बैंक खाता खुलवाया गया।

सीडीओ ने कुंवर लाल के घर पर शौचालय बनवाने, मनरेगा से 90 दिनों की मजदूरी दिलाने के निर्देश बीडीओ को दिए। वहीं दो बीघा जमीन का पट्टा देने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने का काम लेखपाल को सौंपा गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन योजनाओं का लाभ भी बहुत जल्द पीड़ित परिवार को मिल जाएगा।

इस दौरान पीड़ित परिवार को रहने के लिए प्लास्टिक का अस्थाई तंबू निर्माण कराया गया। अफसरों ने कहा कि पीड़ित चाहें तो प्राथमिक स्कूल के कक्ष में भी रह सकते हैं। फिलहाल एमडीएम से पीड़ित परिवार को रोजाना खाना खिलाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें