फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की खेती किसानों के लिए लाभ का सौदा

Sat, 06 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित चौपाल में किसानों को फूलों और सब्जियों की खेती करके अच्छा लाभ कमाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


बताया गया कि इससे लघु जोत वाले किसान ज्यादा लाभान्वित हो सकते हैं।

कृषि विशेषज्ञ श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि भीतरगांव क्षेत्र में रिंद और पांडु नदियों के किनारे कई गांवों में किसान सुगंधित और सजावटी फूलों की खेती कर रहे हैं। इलाके में बड़े पैमाने पर मौसमी सब्जियों की भी खेती की जाती है। धान उत्पादन के लिए भी इलाका काफी उपयुक्त है।


कृषि रक्षा विशेषज्ञ शिवपाल साहू ने फल-फूल और सब्जियों में लगने वाले कीट और रोगों के बारे में जानकारी दी। एडीओ (कृषि) रवींद्र नाथ कटियार ने किसानों के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि विभाग से संबंधित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राजकीय बीज भंडार (भीतरगांव) के प्रभारी महेशचंद्र सचान, रावेंद्र चतुर्वेदी, भानुप्रताप, वीरेंद्र कुमार, योगेंद्र और पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें