घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जलाला गांव में सोमवार की शाम कुछ लोगों ने एक मकान पर चढ़ाई कर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की। पीड़ित ने मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत की।
एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जलाला गांव निवासी सिद्धनाथ सिंह पुत्र स्व.वीरेंद्र सिंह तहसील दिवस में पेश हुए। उन्होंने जिलाधिकारी को एक प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि गत सोमवार की शाम गांव के ही राजकुमार ने अपने पुत्रों मनोज, ज्ञानू और मानू के अलावा छोटके उर्फ ठोकिया पुत्र गुड्डू सिंह के साथ उसके दरवाजे पर चढ़ाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। वह घर में घुस गया। बताया कि बंदूक की गोली के छर्रे उसके दरवाजे पर लगे।
आरोप है कि हमलावरों के साथ आए छोटके उर्फ ठोकिया ने तमंचे से कई फायर किए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद एसएसपी शलभ माथुर को मामले की जांच करवाने को कहा। एसएसपी ने घाटमपुर एसओ को मौके पर तलब करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सिद्धनाथ ने बताया कि आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश है। जान से मारने की नियत से उसके दरवाजे पर चढ़ाई लेकर आए थे।