फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, वृद्ध की जलकर मौत

Sun, 19 Nov 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-आग से जलकर राख हुई गृहस्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
डेरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को चूल्हे के चिंगारी से बाजरे के गठ्ठर में लगी आग की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं, गांव में एक अन्य घटना में आग लगने से चार मवेशी मर गए। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।

खिरवां गांव के मजरा मोहर सिंह का पुरवा निवासी बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी खुशी शुक्रवार शाम को चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी हवा के साथ उठकर छत पर रखे बाजरे के गठ्ठरों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते गठ्ठरों में लगी आग ने विकराल रूप लेने के साथ ही घर को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह तो परिवार समेत बाहर आ गए लेकिन चारपाई पर लेटे उनके पिता गजराज सिंह आग की चपेट में आ गए। जब तक ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग को काबू करती, उनके पिता की मौत हो चुकी थी। वहीं, गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


इस घटना से कुछ ही देर बाद गांव के कमलेश के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कमलेश की पत्नी राधा ने बताया कि उसके पांच वर्षीय पुत्र पवन व पुत्री सखी दो वर्ष को घर में सोता छोड़ कर बाहर बैठी थी। इसी दौरान घर से लपटें उठतीं देख उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बच्चों को बचा लिया लेकिन घर के अंदर बंधे चार मवेशी आग की चपेट में आकर मर गए। उनकी गृहस्थी जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर लेखपाल सूर्य पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों घरों में हुई नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल ने कहा कि आर्थिक मदद के लिए वह अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेज देंगे। इधर, पूर्व सांसद राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें