फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ पट्टी के जंगल में लगी भीषण आग

Fri, 24 Mar 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
आग के चलते इस तरह से झुलसे पौधे।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सनिहांपुर गांव के जंगल में आग लगने से सैकड़ों बीघा भूमि पर लगे वन विभाग के पौधे राख हो गए। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर जल्द काबू पाने से जंगल से सटी सैकड़ों बीघा फसल आग की चपेट में आने से बच गई।
विज्ञापन


डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर गांव में करीब 500 बीघा सरकारी भूमि पर जंगल है। उक्त भूमि पर वन विभाग ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगवाएं हैं। इसकी देखरेख समय समय पर वनकर्मी करते हैं। गुरुवार को वन अधिकारी संतोष त्रिपाठी को जंगल में आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही वन अधिकारी संतोष त्रिपाठी, कर्मी प्रताप के साथ तत्काल जंगल पहुंचे। लपटें उठती देखकर उन्होंने वनरक्षक रामचरन से थाना में घटना की तहरीर दिलाते हुए दमकल गाड़ी की मांग की। इस पर आनन फानन डेरापुर दमकल के लीडिंग फायर मैन कृपानाथ, दमकल वाहन चालक विष्णु कुमार, फायरमैन गौरव पाल, शिवओम सिंह और लोकनाथ घटनास्थल पर पहुंचे। तेज हवाओं के चलते आग पर काबू न होने पर उन्हाेंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियाें को दी।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी ने स्थिति नियंत्रित न होने पर सिकंदरा व अकबरपुर से अग्निशमन टीम बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान जंगली सुअर, नीलगाय व अन्य जंगली जानवरों को आग से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

आग पर जल्द काबू पाने से किसानों की करीब दो सौ बीघा फसल भी बच गई। ग्राम प्रधान सीता राम ने ग्रामीणाें के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड का सहयोग किया। अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। वन विभाग के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। वहीं वन अधिकारियों ने बताया कि आग से पौधों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें