फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

Mon, 09 Apr 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बलाई बुजुर्ग गांव में आग लगने ले जला घर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेरापुर क्षेत्र के बलाई बुजुर्ग गांव में रविवार को चार घरों में अचानक आग लगने से घरों में रखी गृहस्थी, नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास एक युवक भी गंभीर रुप से झुलस गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने आग से हुई क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

बलाई बुजुर्ग गांव में रविवार की दोपहर ओम प्रकाश पुत्र बालादीन कश्यप के घर से अचानक धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगी। घर से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन हैंडपंपों से पानी और धूल से आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं तेज हवाएं चलने से आग की लपटें ओमप्रकाश के भाई राजाराम के घर तक पहुंच गईं। इससे उसके घर के बाहर रखा छप्पर जलने लगा। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।  दमकल टीम घटना स्थल पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाते समय दमकल गाड़ी का पानी खत्म हो गया।

इसके बाद आग की लपटें रामचंद्र ओर शिवकुमार के मकानों तक पहुंच गई। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना चाहा तो आठ दस बाल्टी पानी देने बाद हैंडपंप मुसीबत में पानी छोड़ गए। दमकल कर्मी ह्दयेश ने अग्निशमन अधिकारी शिवदरस सिंह को जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी मौके पर दो छोटी गाड़ी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक चारो घरों में रखी गृहस्थी, नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान एक बकरी आग की चपेट में आकर झुलस गई। गांव का प्रेमनारायन आग बुझाने के प्रयास के दौरान झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
आग से ओमप्रकाश, रामराज का करीब दो-दो लाख रुपये, रामचंद्र व शिवकुमार का करीब एक-एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कानून गो सूर्यपाल सिंह भदौरिया राजस्व कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने आग से हुई क्षति की आंकलन रिपोर्ट तैयार कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें