फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री कबाड़ में लगी आग, मजदूरों में हड़कंप

Sun, 17 Apr 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 चौकी क्षेत्र के पड़ाव स्थित एक फैक्ट्री में रखे कबाड़ में शनिवार शाम आग  लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आग की सूचना फैक्ट्री प्रबंधन ने फायर बिग्रेड को दी। वहीं फैक्ट्री कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के  बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने पर एसडीएम सदर व दमकल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



रनियां  क्षेत्र के पड़ाव स्थित कानपुर एडविल नाम से फैक्ट्री संचालित है। शनिवार  शाम को फैक्ट्री परिसर में रखे कबाड़ के ढेर में अचानक आग लग गई।

देखते ही  देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में पानी की अच्छी व्यवस्था होने से फैक्ट्री  कर्मियों ने 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग को देखते हुए  फैक्ट्री प्रबंधन ने सूचना दमकल को दी।

इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर जमा कूड़े में आग लगी थी। बताया कि आग की सूचना पर जिले की 6 तहसीलों व कानपुर से दमकल गाड़ियों को  बुलाया गया था। लेकिन, आग काबू होने पर दमकल गाड़ियों को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वहीं, आग की सूचना पाकर एसडीएम अकबरपुर अपूर्वा दुबे व नायब तहसीलदार अर्चना  पांडेय मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें