फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजेय हंसिया बनेगी किसानाें की नई ताकत

Sat, 09 Apr 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसानों को गेहूं और धान की फसल को खेतों से काटने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। कम समय में ज्यादा से ज्यादा कटाई कर पाएंगे। इस नए हंसिए को कनाडा के किसान एलेक्जेंडर विडो ने बनाया है। शुक्रवार को विडो ने शिवली के गांवों में हंसिया से गेहूं की खड़ी फसल को काटकर प्रदर्शन किया।

आम हंसिए से बड़े फाल वाले इस हंसिए को राड में बांधकर चलाया जाता है। किसान इसको आसानी से चला सकता है। कनाडा से भारत आए एलेक्जेंडर विडो ने बताया कि भारतीय किसानों की समस्या को ध्यान में रखकर इस हंसिए को बनाया गया है। फसल कटाई आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


मोटर से चलाने की आवश्यकता नहीं है। किसान इसे आसानी से चला सकते हैं। चार घंटे में एक बीघा गेहूं व धान इससे काटी जा सकती है। मजदूरों की समस्या से भी हंसिया निजात दिला सकता है। शुक्रवार को एक संस्था ने अजेय हंसिया के प्रदर्शन को रवींद्रपुरम गांव के पास कर किसानों को दिखाया।
विज्ञापन


संस्था के कार्यकारी अधिकारी राकेश पांडेय ने बताया कि विडो ने खुद किसानों को हंसिया के चलाने का हुनर सिखाया। हंसिया की कीमत छह हजार रुपये है। इस मौके पर राधा, हरी पांडेय, सुमित, झांगुर, राज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें