फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा में पानी आते ही किसानों में घमासान शुरू

Sat, 17 Dec 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुकावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक माह बाद मंगलपुर रजबहा में पानी आते ही किसानों में पानी के लिए जंग शुरू हो गई है। रजबहा से निकले नशीरपुर- लालपुर माइनर में नसीरपुर गांव के किसानों ने जबरन  माइनर में बंधा लगाकर पानी को रोकने से लालपुर गांव के किसानों में आक्रोश है। किसानों ने थाने में शिकायत करते हुए बंधा खुलवाने की मांग की है ।
विज्ञापन


मंगलपुर रजबहा में एक माह बाद पानी आते ही नसीरपुर- लालपुर माइनर में पानी पहुंच गया। नसीरपुर व लालपुर गांव के किसानों में पानी आते ही गेहूं की फसल को पानी देने के लिए जल्दबाजी मच गई। इस पर नसीरपुर गांव के किसानों ने माइनर में जबरन बंधा लगाकर पानी को रोक लिया। जब लालपुर  गांव के किसान बंधा खोलने गए तो वहां मौजूद नसीरपुर गांव के लाठियों से लैस किसानों ने उन्हें दौड़ा लिया। इस पर पीड़ित किसानों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।


पीड़ित किसान रघुनाथ संखवार, जसमेर, दिनेश, अरविंद, मानसिंह, अजय पाल आदि ने बताया कि नसीरपुर के ग्रामीणों ने जबरन माइनर का पानी रोक लिया। बांध खोलने गए तो उन्होंने ने लाठियों से हमला करने की कोशिश की। सिंचाई न होने से गेहूं की फसल खराब हो रही है। मंगलपुर थाना दरोगा हंसराज ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच कर माइनर का बंधा खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें