फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन को फिर सता रहा किसानों का डर

Wed, 28 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
लहुरीमऊ गांव के जानकी धर्मशाला में चल रहा किसानों का धरना।
विज्ञापन
पावर प्लांट इलाके में किसानों का धरना फिर शुरू हो गया है। प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। वहीं महोबा में सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रशासन को एक ही चिंता है कि आंदोलनकारी किसान कहीं महोबा न पहुंच न जाएं।
विज्ञापन


धरने की अगुवाई कर रहे भाकियू के हमीरपुर जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ने आंदोलन स्थल पर बैनर टांग दिया है। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। निरंजन का कहना है कि किसानों की मांगें पूरी हुए बिना धरना खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है। किसान पावर प्लांट के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का चार गुना मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इधर,  मंगलवार को प्रशासन ने धरनास्थल की चौकसी कड़ी कर दी है। पल-पल की जानकारी एकत्र कराई जा रहा है। आशंका है कि किसान धरनास्थल से महोबा के लिए भी प्रस्थान कर सकते हैं।  

बता दें कि 15 दिसंबर को आंदोलनकारी किसान हमीरपुर में सीएम की जनसभा में पहुंच गए थे। किसानों ने जमकर हंगामा किया था। 19 दिसंबर को कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में भी जाने की योजना  बनाई थी। मंगलवार की शाम धरनास्थल पर 60-70 किसान जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी लाठी-डंडे लेकर जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें