फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और निर्माण कंपनी के मतभेद सुलझाएंगे -टिकैत

Sat, 31 Mar 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसान महापंचायत को संबोधित करते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार को पावर प्लांट इलाके के जानकी धर्मशाला (लहुरीमऊ) में भाकियू की महापंचायत हुई। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इलाके में बन रहे 1980 मेगावाट क्षमता के पावर प्लांट में किसानों और निर्माण कंपनी (नेयवेली) के बीच चल रहे मतभेदों को सुलझाने के लिए भाकियू कटिबद्ध है। कहा कि किसानों का किसी भी कीमत पर अहित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अबतक तीन बार मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन


यमुनापट्टी क्षेत्र के आठ गांवों बांध, बगरिया, लहुरीमऊ, रामपुर, असवारमऊ, सिधौल, मैधरी और सिरसा आदि की भूमि अधिग्रहीत की गई है। इसमें कंपनी ने करीब चार सौ किसानों की भूमि करार से अलग हटकर पाकेटलैंड के नाम पावर प्लांट की सीमा पर अधिग्रहीत की है। किसान पाकेटलैंड की भूमि को लेकर ही आंदोलित हैं। वह सरकार की नई मुआवजा नीति के तहत अधिग्रहीत भूमि का चार गुना मुआवजा मांग रहे हैं।

भाकियू की महापंचायत में पहुंचे किसान नेताओं ने कहा कि वह लोग इलाके के किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। इस दौरान इलाकाई किसानों ने पावर प्लांट की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य रुकवाए जाने की मांग उठाई जिस पर भाकियू नेताओं ने ऐसा करने से मना कर दिया। कहा कि अधिकारी जब किसानों की बात मानने को तैयार हैं तो उनको समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


महापंचायत में प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एसडीएम (घाटमपुर) राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने कहा कि वह अपने स्तर से किसानों की हर संभव मदद करने को तैयार हैं। कहा कि जो उनके स्तर से ऊपर की बात है उसको अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
वहीं, किसान पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह जादौन, हमीरपुर जिलाध्यक्ष निरंजन राजपूत, महिला जिलाध्यक्ष विशेखा राजपूत, कानपुर  रविप्रताप सिंह और घाटमपुर तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह सहित अन्य किसान नेता शामिल हुए।

टिकैत के गले लिपटकर रोई विशेखा
बीते वर्ष पावर प्लांट इलाके के किसानों की मांगों को लेकर चलाए गए आंदोलन की अगुवाई करने, और इसी मामले में जेल जाने वाली हमीरपुर की महिला जिलाध्यक्ष विशेखा राजपूत भाकियू नेता राकेश टिकैत के गले में लिपट गई और फूट-फूटकर रोई। वहीं, जिलाध्यक्ष निरंजन राजपूत भी रो पड़े।
दोनों नेताओं ने कहा कि उन लोगों ने पावर प्लांट निर्माण कंपनी की धांधली के खिलाफ आवाज उठाई और किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। लेकिन, उनको किनारे किया जा रहा है। आरोप लगाया कि कानपुर जिलाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह अपना वर्चस्व जमाना चाहते हैं। इस दौरान काफी देर तक गिला-शिकवे चला। वहीं, महापंचायत में शामिल क्षेत्रीय किसान निरंजन और विशेखा राजपूत की तरफदारी में दिखे। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश राकेश टिकैत से कहा कि उनकी लड़ाई में निरंजन और विशेखा राजपूत का विशेष योगदान है। इस मुद्दे को लेकर महापंचायत में शामिल होने आई महिलाओं ने टिकैत की गाड़ी के आगे खड़े होकर विशेखा और निरंजन राजपूत की पैरवी की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें