फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-बांदा ट्रैक पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Thu, 29 Mar 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे सुरक्षा के कमिश्नर रामकृपाल ने बुधवार को पतारा, घाटमपुर और हमीरपुर रोड (बरीपाल) स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में कानपुर-बांदा ट्रैक पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य पूरा होने पर कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल्द ट्रैक पर विद्युत इंजन संचालन का परीक्षण करवाया जाएगा। इसके साथ ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन चालित ट्रेनों दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

 कमिश्नर (रेलवे सुरक्षा) दोपहर 12.25 बजे स्पेशल ट्रेन में भीमसेन जंक्शन से पतारा पहुंचे। वहां से क्रमश: घाटमपुर और फिर बरीपाल का निरीक्षण करने के बाद आगे को बढ़ गए। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा, कैंटीन, पेयजल, टिकट वितरण खिड़की, सफाई, छाया, टीनशेड, यात्री प्रतीक्षालय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं पर स्टेशन मास्टर से रिपोर्ट मांगी। रेल पटरियों की स्थिति को भी जांच की।
 उन्होंने रेलवे कंट्रोल रूम के सिस्टम को चेक करने के साथ ही आकस्मिक दुर्घटनाओं को कैसे रोका और कम किया जा सकता है, इस बारे में रेलवे स्टेशन मास्टरों और कर्मचारियों से बातचीत की। घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट खिड़की को अलग बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल के पतारा, घाटमपुर और हमीरपुर रोड (बरीपाल) रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर कराने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें