दिल्ली हावड़ा रूट पर झींझक स्टेशन के निकट शनिवार की शाम इंजन खराब हो जाने से ऊधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रही।
कानपुर से उधमपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन शाम 6 बजकर 30 मिनट पर खराब हो गया।
इस पर ट्रेन मेन लाइन पर खड़ी हो गई। इस वजह से पीछे सा आ रही अप लाइन की मुरी, गोवाहाटी, आनंदबिहार एक्सप्रेस, मालगाड़ी को लूप लाइन से निकाला।
रात 8:25 पर मालगाड़ी का इंजन मंगाकर लगाने के बाद ऊधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया।
यह जानकारी स्टेशन मास्टर केशव प्रसाद ने दी। ट्रेन रुकने के कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।