फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनपुर के चौकी प्रभारी किए गए लाइन हाजिर

Sun, 31 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादपुर (निरंजनपुर) से मौसा द्वारा बच्चे के अपहरण के मामले को गंभीरता से न लेने, उच्चाधिकारियों को समय से सूचना न देने पर जैनपुर चौकी प्रभारी सभाजीत पांडेय लाइन हाजिर हो गए। इसके अलावा भी कई चौकी प्रभारियों को इधर-से उधर तबादला किया गया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने शनिवार को बताया कि रनियां चौकी प्रभारी दिनेश यादव को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना अकबरपुर, मंगलपुर चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश यादव को चौकी प्रभारी रनियां, रुरा थाना के उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह को चौकी प्रभारी मुंगीसापुर भेजा गया है। वहीं चौकी प्रभारी जैनपुर सभाजीत पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर मूसानगर थाना के उपनिरीक्षक देवेंद्र मिश्रा को  चौकी प्रभारी जैनपुर स्थानांतरित किया गया है।


मालूम हो कि 26 जुलाई को शहजादपुर निवासी राजेश कठेरिया के पुत्र सूर्यांश को उसका मौसा फतेहपुर निवासी रामबालक उठा ले गया था। परिजनों ने इस मामले की सूचना शक के आधार पर सूचना चौकी पुलिस को दी थी। हालांकि बाद में बालक को कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली के गांव भड़िया सुजावलपुर से बरामद किया गया। बिल्हौर पुलिस ने ही मौसा रामबालक को गिरफ्तार किया, जिसके बाद अकबरपुर कोतवाली में उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। प्रारंभिक स्तर पर चौकी प्रभारी को इस मामले को हल्के में लेने व समुचित एक्शन न लेने के कारण पुलिस लाइन भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें