फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबेपुर में 24 घंटे से बिजली गुल, लोग पानी को तरसे

Fri, 29 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर विद्युत सब स्टेशन में बुधवार की रात मुख्य फीडर की ट्राली जलने से कस्बा समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार को पूरे दिन चले मरम्मत काम से उपभोक्ता बिजली से मरहूम बने रहे।
विज्ञापन


चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं के कारण लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। चौबेपुर विद्युत सब स्टेशन के मुख्य फीडर की ट्राली में बुधवार की रात चूहा घुस गया।

जिससे रात नौ बजे आपूर्ति शुरू होते ही ट्राली में जोरदार धमाका हुआ। बिजली ट्राली धू धू कर चलने लगी। इस घटना से कस्बा एवं आसपास गांवों की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह सुधारने का काम शुरू हुआ। लेकिन दोपहर 12 बजे तक ट्राली सही न हो पाने से लोगों को बिजली उपलब्ध नहीं हो सकी।


जेई अरविंद यादव ने बताया कि खराब ट्राली को दुरुस्त करा दिया गया है, देररात विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें