फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की तस्वीर बदलने को हम सब ने ठाना है

विज्ञापन
education - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। मथुरापुर गांव निवासी शिक्षक राजेश यादव का लिखा मिशन प्रेरणा गीत- शिक्षा की तस्वीर बदलने को हम सबने ठाना है, कदम मिलाकर चलना होगा सबको फर्ज निभाना है। प्रदेश के सभी जिलों में विद्यालय में धूम मचाएगा। बेसिक शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने इस गीत को प्रदेश में लागू करने की मंजूरी दी है। इसे प्रेरणा गीत के रूप में सभी स्कूलों में गाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (कानपुर) डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि शिक्षक एवं राज्य संदर्भदाता (समूह) से जुड़े राजेश यादव के लिखे प्रेरणा गीत को भीतरगांव ब्लाक की शिक्षिका रुचि त्रिवेदी और टीम ने स्वरबद्ध किया है। बताया कि प्रेरणागीत अत्यंत उत्कृष्ट है जो शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रेरणादायी भी है। बताया कि गीत रचना के लिए शिक्षक राजेश यादव को जल्द ही पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें