गजनेर थाना के ह्रदयपुर गांव में पड़ोसी महिला के साथ मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला ढहने से मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि महिला के दोनाें पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।
हद्धयपुर गांव निवासी महेश पासवान की पुत्री शिवानी (12) कक्षा पांच की छात्रा थी। वह पड़ोस में रहने वाली चाची राजरानी (50) पत्नी राजकुमार के साथ मिट्टी खोदने के लिए पामां रेलवे के पास एक तालाब में गई थी।
शिवानी ने गड्ढे में उतरकर जैसे ही मिट्टी खोदना शुुरू किया, तभी टीला धंस गया। इस पर शिवानी मलबे में दब गई, जबकि राजकुमारी के दोनों पैर दब गए। राजकुमारी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
लोगों ने मिट्टी खोदकर शिवानी को बाहर निकाला और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में शिवानी की मौत हो गई। वहीं पामां चौकी इंचार्ज ने किसी प्रकार की सूचना मिलने से इंकार किया है।