फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान मौत, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Sun, 20 Nov 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा स्थित शांति नर्सिंग होम भर्ती में अधेड़ सूबेदार निवासी भड़पुरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के चचेरे भाई ने अस्पताल संचालक व कंपाउंडर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर सूबेदार (45) पुत्र स्व. ज्ञानसिंह निवासी भड़पुरा के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। परिजनों ने उसे मुंगीसापुर कस्बा स्थित शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आरोप है कि कंपाउंडर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया।

इससे मरीज की हालत बिगड़ गई। बताया कि कुछ देर बाद सूबेदार की मौत हो गई। सूबेदार की मौत से पत्नी सियावती, पुत्र आकाश, अशोक व पुत्री सुमन, रूपवती का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन




वहीं अस्पताल संचालक ने डा. शशीकांत सचान ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। मृतक की पहले से हालत गंभीर थी। वहीं थानाध्यक्ष मो. फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अस्पताल संचालक डा. शशीकांत व कंपाउंडर कल्लू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें