फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में अपराध व गुंडागर्दी का विकास

Sun, 20 Nov 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झींझक में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते सांसद राजवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद राजबीर सिंह ने कहा कि सपा सरकार में केवल अपराध व गुंडागर्दी का विकास हुआ है। इससे जनता परेशान है। शनिवार को कसबे के आवंतीबाई इंटर कालेज परिसर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि सपा में एक ही परिवार के लोग शासन करते है और चुनावों में पिछड़ों का वोट लेते हैं। लोकसभा चुनाव में पिछड़ों के सहयोग से भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है। उन्होंने सपा को परिवारवाद की पार्टी बताया। 500 व 1000 के नोटबंदी के सवाल पर लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।


सांसद देवेंद्र सिंह भोले, गीता शाक्य, सुब्रत पाठक, अशोक कुमारी राजपूत, सरिता भदौरिया, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्याममोहन दुबे, कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय, परवेश कटियार, विष्णु दिवाकर, प्रबल प्रताप सिंह, रवि शुक्ला, विकास मिश्रा, रामनरेश भदौरिया, विनोद तिवारी, गोपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री व संचालन विद्यासागर त्रिपाठी ने किया। उधर, सम्मेलन में भाजपाइयों ने सांसद राजवीर का स्वागत किया। राजेंद्र सिंह ने मुकुट पहनाया और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामजी गुप्ता ने प्रतीक चिह्न भेंट किया। अधिक भीड़ होने के चलते दोबारा कुर्सियां मंगानी पड़ी।


रूरा में सांसद का हुआ स्वागत- रूरा। एटा के सांसद राजबीर सिंह के प्रथम नगर आगमन पर कस्बा के भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

भाजपा कार्यकारणी सदस्य राजू सिंह भदौरिया ने उनका फूल-माला से स्वागत किया। इस मौके पर दिनेश पालीवाल, अर्चना मिश्रा, चुनिया सविता, अमौली प्रधान संजू सिंह, कल्पना सक्सेना, अतुल भदौरिया, सीता तिवारी, राधा पांडेय, अविनाश ओमर आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें