फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकी का अभिनय कर रहे कलाकार की मंचन के दौरान मौत

Thu, 13 Oct 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतक राजनारायण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के सुखाई तालाब मैदान में बजरंग रामलीला के मंच पर मंगलवार रात श्रीकृष्ण जन्म मंचन के दौरान एक कलाकार की मौत हो गई। हादसे के बाद नाटक का मंचन बंद करा दिया। परिजनों के आने पर पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



रामलीला आयोजक विमल सचान ने बताया कि मंगलवार शाम दशहरा पर रावण का वध हो गया। पारंपरिक तरीके से रात को लीला कलाकारों ने ही श्रीकृष्ण जन्म का मंचन करने का निर्णय लिया था। रात में कार्यक्रम चलता रहा। देवकी विवाह के बाद कंस और देवकी का मार्मिक संवाद हुआ।

भोर पहर देवकी का अभिनय कर रहे डेरापुर थाना के बिहारी निवासी पूर्व प्रधान राजनारायण (45) कारागार में विलाप करते हुए अचानक सीने में दर्द बताने लगे। अन्य कलाकार उनको मेकअप कक्ष में ले गए और वहां से तत्काल सीचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



कलाकार एवं पूर्व प्रधान राज नारायण की मौत की खबर मिलते ही कस्बे के लोगों की भीड़ जुट गई। चौकी इंचार्ज अमर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। सभी कलाकार घटना पर शोक में डूब गए। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पत्नी रमाकांती शव देखकर बिलख पड़ी। उसका कहना था कि पुत्र अखिलेश, उमेश, रोहित पुत्री आरती का भरण पोषण मुश्किल हो जाएगा।


रामलीला कमेटी से पांच हजार की तत्काल मदद की गई। ग्रामीणों ने बताया कि राजनारायण को लीलाओं में मंचन का शौक था। वह 15 साल से लीलाओं में अभिनय कर रहे थे। खासकर उनका देवकी का अभिनय मशहूर था। इसके लिए उनको गत मंगलवार को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें