रथ पर सवार राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
विजया दशमी पर्व पर धर्मगढ़ बाबा मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। जय श्रीराम के नारों से कसबा गुंजायमान हो गया।
मंगलवार को विजय दशमी पर्व पर धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में 11 रथों की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई।
रथों पर राम, लक्ष्मण, भगवान शंकर, राधा-कृष्ण, हनुमान, सुग्रीव, दशानन, कुंभकरण, मेघनाथ, विभीषण चल रहे थे। शोभायात्रा बिल्हौर रोड, पठान मोहाल, सुभाष नगर, विकास नगर, कानपुर रोड, बेला रोड होती हुई धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।