रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत विषधन रोड तिराहे पर रविवार को बाइक सवार डंपर के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से जा घुसा। हादसे में बाइक सवार बाल- बाल बच गया। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए।
रविवार को गांव जोत निवासी आशू (22) पुत्र बृजराम बाइक के जरिये हेलमेट लगाकर रसूलाबाद से अपने घर जोत जा रहा था। रसूलाबाद के विषधन रोड तिराहे पर आगे जा रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
अचानक ब्रेक लगने से वह बाइक सहित डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसे में उसकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन आशू बाल-बाल बच गया। मामूली चोट होने के चलते वह घर चला गया और घटना की सूचना थाने में दी है।