फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर हावड़ा के ब्रेक जाम होने से उठा धुआं

Wed, 08 Mar 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली-हावड़ा रूट के रूरा रेलवे स्टेशन के पास बैजूपुरवा गांव के सामने डाउन लाइन से जा रही जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग अचानक जाम होने पर धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन पांच मिनट तक खड़ी रही।
मंगलवार सुबह कानपुर जा रही जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 10 बजकर 10 मिनट पर डाउन लाइन से रूरा रेलवे स्टेशन को क्रास किया। स्टेशन से गुजर कर दो किलोमीटर चलने के बाद बैजूपुरवा गांव के सामने गेट संख्या-92 सी के पास ट्रेन पहुंची तो ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गए। इससे ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख यात्रियों में दशहत का माहौल हो गया।

सूचना पर ट्रेन को रोककर पेंट्रीकार में रखे अग्निश्मन यंत्र से धुआं बुझाया गया। इसके बाद ब्रेक बाइंडिंग को ठीक करने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन पांच मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन मास्टर अरुणेश कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग ठीक होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें