फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पति ने गर्भवती पत्नी को पीटकर मार डाला

Sun, 21 Jan 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरोपी आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सांभी कालिकापुरवा गांव में शुक्रवार की रात नशे में धुत पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति और सांस को हिरासत लिया। एसओ एके सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

सांभी ग्राम पंचायत के कालिकापुरवा गांव निवासी कन्हैया लाल को बेटा आनंद उर्फ भोला राजमिस्त्री है। आनंद की शादी 18 अप्रैल 2016 को नया निवादा अलियापुर गांव निवासी रामशंकर की बेटी ज्योति संग हुई थी। रामशंकर ने पुलिस को बताया कि आनंद अक्सर उसकी बेटी से मारपीट करता था। शुक्रवार की रात नशे में धुत आनंद ने अपनी मां वाशा देवी की शह पर ज्योति से गाली-गलौज कर मारपीट की, जब ज्योति बेटे विवेक संग कमरे में चली गई तो रात में मां-बेटे ने लाठी-डंडों से उसकी पीटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों को 18 माह का नाती सूरज के रोने और ज्योति के न दिखाई देने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

 एसओ के बताया कि पति आनंद, ससुर कन्हैयालाल, सास वाशा देवी और दोनों ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आनंद और वाशा देवी को हिरासत में लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें