फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित बस चालक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sat, 20 Jan 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो राजकिशोर संखवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस चौकी क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के निकट रोडवेज बस के चालक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बीते दिनों उसे नौकरी से निलंबित कर दिया गया था, जिसके चलते वह परेशान रहता था। चौकी क्षेत्र के टेनापुर निवासी राजकिशोर संखवार (35) रोडवेज में बस चालक था। उसकी तैनाती सीतापुर जनपद में थी। बीते वर्ष उसे सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन


पिता बाबूराम ने बताया कि नौकरी से निलंबित होने के बाद राजकिशोर काफी परेशान रहता था। उसके परिवार में पत्नी कोमल के अलावा तीन बेटियां रुचि (12), ऋचा (10) और लाडो (5) हैं। राजकिशोर बेटियों के पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई की चिंता में कुछ दिनों से गमसुम सा रहने लगा था।
शुक्रवार की भोर वह घर से निकल गया। सुबह लोगों ने कानपुर-बांदा रेल लाइन के रामसारी चीनी मिल रोड क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। गर्दन कटकर ट्रैक से काफी दूर जा गिरी थी। गेटमैन सर्वेश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, जानकारी पाकर मृतक परिजन भी बिलखते वहां पहुंचे। राजकिशोर की मां विजय लक्ष्मी के साथ ही पत्नी और तीनों बेटियों का रो-रोकर हाल-बेहाल था। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें