फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में गिरा तार, तीन बीघा गेहूं राख

Fri, 14 Apr 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
खेतों में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
विज्ञापन
सरवनखेड़ा कसबे के कटका गांव में गुरुवार की देरशाम गेहूं के खेतों में बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। जिससे तीन बीघा फसल राख हो गई। लिंक रोड से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो कटका गांव वाले दौड़े। अरहर के डालियों से पीटकर आग पर काबू पाया ।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम कटका गांव निवासी शिव कुमार द्विवेदी पुत्र बलदेव प्रसाद द्विवेदी के खेतों में 11 हजार वोल्टेज  लाइन का तार टूट जाने से खेत में आग लग गई। इससे तीन बीघे पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं, कटका मार्ग से निकलने वाले राहगीरों की अचानक नजर आग पर पड़ी तो  गांव की ओर जाकर शोर मचाना शुरु कर दिया।

शोर सुनकर गांव वाले आनन फानन खेतों की तरफ  भाग खडे़ हुए।  डंडा व अरहर की के पेड़ों की मदद से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे ग्रामप्रधान पति शैलेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी पामा व फ ायर को दी  लेकिन पौन घंटे के बाद तक कोई नहीं पहुंचा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें