फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर दीवार से भिड़ा, पांच लोग घायल

Thu, 09 Mar 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी गांव में ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर दीवार से जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर और ट्राली में बैठे चार लोग जख्मी हो गए।  
विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र के डढ़वापुर निवासी ट्रैक्टर चालक विनोद कटियार ने बताया कि उसके साथ महिलाओं व बच्चों समेत तीन दर्जन लोग ट्राली पर बैठकर कात्यायनी देवीमंदिर में दर्शन-पूजन करने आए थे। वहां से वापस जाते वक्त कथरी गांव में ही सड़क के ढाल पर ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर एक दीवार से जा भिड़ा।


हादसे में वह और गांव के ही रामशंकर कटियार (60), उनकी पत्नी जयश्री (50), पुत्री दीप्ती (25), डेरापुर थाना क्षेत्र के कौरौवा निवासी सालिगराम की पत्नी मालती देवी(55) जख्मी हो गए। थाना इंचार्ज जयप्रकाश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायलों को शाहजहांपुर गांव लाया गया। जहां उन लोगों ने प्राइवेट डाक्टर से इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें