फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतर पकड़ने में कुएं में गिरा युवक

Sat, 17 Sep 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रस्सी के कुर्सी फंदे के सहारे युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर कबूतर पकड़ने की कोशिश कर रहा युवक गहरे कुएं में जा गिरा। सूचना पर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन


गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।


थाना सजेती के बीरबल का अकबरपुर गांव निवासी रमेश निषाद (32) पुत्र रामकुमार दो दिन पहले घर से सूरत जाने की कहकर निकला था। गांव से निकलने के बाद वह घाटमपुर के एक ईंट भट्ठे में रुक गया। वहीं से दोपहर को एक किशोर के साथ कस्बा स्थित गोपालपुर रोड किनारे बने एक पुराने कुएं में कबूतर पकड़ने चला गया।


रमेश एक पेड़ के ठूंठ से रस्सी बांधने के बाद उसके सहारे कुएं के भीतर उतरने लगा। तभी अचानक रस्सी टूट गई और वह करीब 50 फिट गहरे कुएं के भीतर जा गिरा। यह देख साथ आए किशोर ने कुछ दूरी स्थित पेट्रोल पंप में भागकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन



पेट्रोल पंप मुनीम और कर्मचारियों के साथ ही निमधा ग्राम प्रधान शिवबरन निषाद, भाजपा नेता राजू शुक्ला और विवेक शुक्ला आदि कुएं के पास पहुंचे। पहले लोगों ने रस्सी डालकर कुएं में गिरे युवक को बाहर निकालने की कोशिश की। असफल रहने पर पुलिस और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी।


मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मटारियों ने कुएं के भीतर जहरीली गैस होने की आशंका के चलते पानी का फौव्वारा चलाकर उसके प्रभाव को खत्म किया। इसके बाद ऊपर से रस्सी का कुर्सी फंदा बनाकर कुएं के भीतर डाला और युवक को फंदे में पैर और दोनों हाथ डालने को कहा।


इसके बाद उसको ऊपर खींच लिया गया। आननफानन उसे बेनी सिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें