फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टोल वसूलने के नाम पर अभद्रता न करें कर्मी’ 

Wed, 11 Oct 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात के  डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में टोल प्लाजा के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें हिदायत दी कि कर्मी टोल टैक्स वसूलने के दौरान शालीनता का परिचय दें। यदि किसी से अभद्रता करेंगे तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टोल पर अराजकता करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। डीएम ने एडीएम को टोल का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि टोल पर आए दिन जाम व टोल टैक्स वसूलने को लेकर विवाद की स्थिति होती है। आमतौर लोगों की शिकायत रहती है कि टोल कर्मी अभद्रता करते हैं। खासतौर पर महिलाओं व बुजुर्गों, अधिकारियों से इस तरह की शिकायतें मिली तो टोल कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, टोल प्लाजा पर अराजकता कर कानून हाथ में लेने वाले अराजक तत्वों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने टोल अधिकारियों से कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखते हुए टोल वसूली करें। यदि कोई गड़बड़ी कर रहा है तो उसकी शिकायत करें। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विद्याशंकर सिंह, एडीएम न्यायिक संदीप गुप्ता, टोल प्लाजा के सीईओ विवेक रस्तोगी, एजीएम मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें