जिला मुख्यालय स्थिति मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर खेल रहे दो मासूम कार की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर, अलग अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं।
गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर खेल रहे अरबाज (6) और सानिया (4) पुत्रगण कल्लू निवासी बारा दौलतपुर, थाना घाटमपुर को कार ने टक्कर मार दी।
दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरी घटना रनियां चौकी क्षेत्र में घटित हुई। गांव मकसूदन पट्टी थाना फूलपुर जिला बनारस निवासी गुड्डू (40) पुत्र छेदी रनियां स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है।
गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। बेहोशी की हालत में हाइवे किनारे पड़े अधेड़ को राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।