फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

Mon, 07 Nov 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशरवल गांव किनारे स्थित कुएं में दो दिन से लापता युवक का शव मिला है। कुएं के पास खेल रहे बच्चों ने वहां शव होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने शव को कुएं से निकाला। छानबीन में पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल, पर्स व लीड बरामद हुई है। युवक की मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


किशरवल गांव निवासी धीरेंद्र सिंह (22) पुत्र अनिल सिंह शुक्रवार शाम परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस चौकी में दी। रविवार दोपहर घर के पास कुएं के पास खेल रहे बच्चों ने शव पड़े होने की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने शव को बाहर निकाला। बृजेंद्र सिंह ने मृतक की शिनाख्त भाई के रूप में की। बृजेंद्र ने बताया कि धीरेंद्र शुक्रवार को बाबा की तेरहवीं में शामिल हुआ था। देर शाम किसी का फोन आने पर वह बिना बताए चला गया था। देर रात न लौटने पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था। रविवार का कुएं में उसका शव मिला है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। इधर  मृतक धीरेंद्र के भाई बृजेंद्र ने बताया कि भाई के लापता होने पर उसने शनिवार को रनियां चौकी में लिखित शिकायत की थी। अगर पुलिस समय रहते प्राथमिकी दर्ज कर तलाशती तो शायद उसका भाई जिंदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें