जिला अस्पताल में बैठा घायल पिता।
- फोटो : अमर उजाला
मां और पिता के बीच हुए विवाद से नाराज युवक ने शुक्रवार को अपने पिता के हाथ तोड़ डाले। गांव वालों की मदद से अधेड़ को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया।
पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कही है। अकबरपुर कोतवाली के दया का पुरवा गांव निवासी घसीटे(45) ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह खेतों से काम कर घर पर पहुंचा। घर में पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अकबरपुर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में उसके बड़े पुत्र रिंकू ने रोककर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। डंडे की पिटाई से उसके हाथों में फ्रेक्चर हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उपचार किया। इसके बाद थाने जाने की सलाह दी।