फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था पर जिला अस्पताल में मरीजों का हंगामा

Wed, 19 Jul 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हंगामा करते लाोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार की शाम भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर जमकर हंगामा किया। मरीजों का आरोप है कि डाक्टर उपचार में लापरवाही कर रहे हैं। वहीं वार्ड में साफ सफाई नहीं की जा रही है। बिजली आती नहीं। शौचालय के नलों का पानी बंद है तथा शौचालय गंदगी से पटे पड़े हैं। करीब एक घंटे तक हंगामा चला, लेकिन कोई डाक्टर व अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती भूरी देवी, मुन्नी, कुंवर सिंह, चांदनी, एकता देवी, मुनेश कुमार, ज्ञान सिंह आदि करीब दो दर्जन लोगो ने बताया कि जनरल वार्ड में कई दिनों तक सफाई नहीं की जाती है। बेड के नीचे रखे डस्टबिन कूड़ा से भरे हैं। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अस्पताल में जनरेटर नहीं चलाया जाता है। पंखा बंद होते ही लोग गर्मी से बिलबिला उठते हैं। जबकि, शौचालयों की कई दिनों तक सफाई न होने से उनमें गंदगी भरी है। बदबू से सांस लेना मुश्किल है। शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। उक्त मरीजों ने उपचार में भी लापरवाही करने का आरोप लगाया है। मरीजों ने बताया कि पूरे दिन कोई डाक्टर देखने नहीं आता है।
बोले, जिम्मेदार

अस्पताल की आपूर्ति के लिए रखे ट्रांसफार्मर के पास तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इससे अस्पताल में बिजली व पानी व्यवस्था गड़बड़ाई थी। जिसे ठीक कराया जा रहा है। वहीं उन्होंने गंदगी व इलाज में लापरवाही होने की बात से इंकार किया। - डॉ. पंकज श्रीवास्तव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें