फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मुलाकात कर झींझक के विकास पर की चर्चा

Sat, 02 Jun 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मुलाकात करतीं झींझक ब्लाक प्रमुख। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 झींझक ब्लाक प्रमुख ने बीते गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करके झींझक क्षेत्र में विकास कराने की मांग की है। लगभग 30 मिनट की मुलाकात के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने राष्ट्रपति को एक मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान राष्ट्रपति ने झींझक के लोगों का हालचाल भी लिया।
विज्ञापन


 बीते गुुरुवार को ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा और उनके पति विपिन कुमार शर्मा ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रेनू शर्मा ने झींझक में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कराए जाने, सीएचसी को उच्चीकृत कराने व कस्बे से मंगलपुर तक पड़ी बंजर भूमि पर उद्योग लगवाए जाने की मांग की। इसके साथ ही ब्लाक के गांवों के किसानों की फसलों को पानी देने के लिए 20 नलकूप लगवाने की मांग की।

लगभग 30 मिनट की मुलाकात में राष्ट्रपति ने झींझक के लोगों का हालचाल भी लिया। इसके साथ ही विकास कराने का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख पति विपिन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान चार मांगें रखी हैं। उन्होंने झींझक क्षेत्र के विकास का भरोसा दिया है। इस दौरान हरकिशोर वर्मा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें