फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर चर्चा भाकि यू की हुई मासिक पंचायत

Sun, 26 Mar 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रसूलाबाद तहसील परिसर में पंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू भानू गुट ने 9 सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में पंचायत की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन



शनिवार को जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गौर की अध्यक्षता में भाकियू भानू गुट की पंचायत तहसील परिसर में हुई। इस दौरान भाजपा सरकार की ओर से चुनाव पूर्व की गई किसान ऋण माफ  की घोषणा सहित थाना रसूलाबाद में पुलिस के गरीबों व किसानों से मोटी रकम लेकर उत्पीड़न करने, तालाबों पर अवैध कब्जा, अपात्रों को शौचालय आवंटन, हैंडपंप मरम्मत, खाद्यान्न वितरण में धांधली की जांच कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पंचायत में बाबू सिंह राष्ट्रीय महासचिव, सत्येंद्र अवस्थी मंडल अध्यक्ष, प्रियम मिश्रा, रिंकू शुक्ला, कुंती देवी, शैलेंद्र सिंह, सर्वेशचंद्र, परशुराम, घनश्याम तिवारी, रन्नो देवी, गोविंद कठेरिया, हरगोविंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें